सोनभद्र। सदर कोतवाली परिसर में शुक्रवार देर शाम पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव करते हुए पुलिस प्रशासन के गलत नीतियों के खिलाफ जताया विरोध वही श्री तिवारी ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा गलत तरीके से लोगों को फर्जी आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजने का कार्य कर रही है जो कि बेहद ही निंदनीय है जिसका हम लोग विरोध कर रहे हैं और आगे भी करेंगे वही योगी सरकार के नीतियों को बदनाम करने का काम सदर कोतवाली पुलिस जो कर रही है वह बेहद गलत है जिसके खिलाफ यह विरोध जताया जा रहा है वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक व सीओ सिटी द्वारा मनमाने तरीके से लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने का जो सिलसिला किया जा रहा है वह बेहद निंदनीय है अगर इसमें बदलाव नहीं लाया गया तो हम सीएम दरबार तक जाने को तैयार हैं हमारे सरकार को किसी भी दशा में बदनाम करने का कार्य करने वाले पुलिस प्रशासन के खिलाफ हम विरोध जता एंगे वही मामले की जानकारी होते ही मौके पहुंचे सिटी सीओ राजकुमार तिवारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष द्वारा वार्ता कर पूर्व में हुई चोरी व अन्य मामलों में जल्द ही खुलासा को आश्वासन देते हुए
जेल भेजे जाने के आरोप में पीड़ित के मामले को लेकर गंभीरता जताते हुए जांच कराना ने को बताया गया इसके उपरांत श्री तिवारी ने बताया कि अगर जल्द से जल्द चोरी हुई बाइक बरामद नहीं की जाती तो कोतवाली प्रभारी को हटाया जाए।
फर्जी आरोप में पीड़ितों को जेल भेजने पर भाजपाइयों ने किया कोतवाली का घेराव
---Advertisement---

