मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर मे कार सवार दो व्यक्ति हुए घायल

By:

On: Friday, July 23, 2021 1:18 AM

---Advertisement---

बभनी । स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत नधिरा बाईपास बकरिहवा मुख्य मार्ग पर शाम को एक कार मोटरसाइकिल सवार युवक को बचाने के चक्कर मे अनियंत्रित हो गयी जिससे कार मे सवार दो लोगो को गम्भीर चोट आयी है।मिली जानकारी के मुताबिक घायलों मे 30 वर्षीय शौकत अली पुत्र समीम अली ,व 28 वर्षीय वाजेद अली पुत्र अल्लु निवासी रेनुकूट दोनों युवक घायल हो गए।वही इन दोनों घायलो मे एक व्यक्ति शौकत अली को गम्भीर चोट आयी है।वही घायल व्यक्ति शौकत अली ने बताया कि हम अपने पत्नी को बखरिहवा स्थित मायके से छोड़ कर बखरिहवा से वापस रेणुकूट अपने घर जा रहे थे कि जब नधिरा बिजली स्टेशन के समीप पहुंचे ही थे कि अचानक एक मोटरसाइकिल विपरीत दिशा से आ रही थी जिस बाइक सवार को बचाने के चक्कर मे यह पूरी घटना हुई।मौके पर स्थानीय राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस पहुंची जिसके द्वारा तत्काल घायलों को इलाज हेतु म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment