(सेराजुल हुदा) दुद्धी सोनभद्र|स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के दीघुल गाँव में बुधवार की रात्रि 8.30 बजे सर्पदंश से एक युवक की मौत हो गई |बताया जाता है कि मौ. हफिजुददीन पुत्र अली मोहम्मद उम्र 25वर्ष निवासी ग्राम टेढ़ा जो अपने ससुराल दीघुल गाँव में बकरीद के मौके पर मिलने गया था इस दौरान रात्रि 8.30 बजे के आसपास चारपाई पर लेटे हुए था कि तभी तकिये के नीचे से निकला एक विषैले सर्प ने युवक के गर्दन में डस लिया |गृहस्वामी की नजर जब सर्प पर पड़ी तो घर वालों की मदद से फौरन सर्प को मार दिया और पीड़ित व्यक्ति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी लाया जहाँ डयूटी पर तैनात डा.मनोज एकका ने प्राथमिक उपचार के बाद मरीज की हालत नाजुक देखकर फौरन बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया | जहाँ रास्ता में ही युवक की मौत हो गयी |ये खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया |
सर्पदंश से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
---Advertisement---

