(रवि सिंह/सेराजुल हुदा) दुद्धी सोनभद्र |स्थानीय मकतब जब्बारिया ईदगाह दुद्धी में सुबह 7 बजे जामा मस्जिद दुद्धी के ईमाम हाफिज सईद अनवर की इमामत में कस्बे के 5 लोगों ने बड़े ही अक़ीदत व एहतराम के साथ ईदगाह दुद्धी में ईद-उल-अज़हा की नमाज़ अदा की और नमाज़ के बाद कोरोना जैसी वबा (बीमारी) से मुल्क को महफूज रहने के लिए दुआ की | इसके बाद सभी मुस्लिम भाईयों ने अपने अपने घरों में चार रेकात चाश्त नफिल नमाज़ पढी़ |दुद्धी कस्बे से सटे दिघुल, निमियाडीह, बघाड़ु में भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए
निर्धारित 5-5 लोगों ने ईद-उल-अज़हा की नमाज़ अदा किया |इसके बाद लोगों ने नजदीकी कब्रिस्तानों में जाकर अपने अपने मरहूमीन के कब्रों पर फातेहा पढ़ी तत्पश्चात कुर्बानी के रस्म की अदायगी की | सुरक्षा की दृष्टि से उपजिलाधिकारी दुद्धी रमेश कुमार, क्षेत्राधिकारी दुद्धी राम आशीष यादव, प्रभारी निरीक्षक दुद्धी पंकज कुमार सिंह भारी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवानों के साथ मौके पर मौजूद रहे |
ईद-उल-अज़हा(बकरीद) की नमाज़ बड़े ही अक़ीदत के साथ अदा हुई
---Advertisement---

