अपडेट:परियोजना कर्मी की पत्नी का शव मिला

By:

On: Wednesday, July 21, 2021 2:24 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:ओबरा परियोजना कॉलोनी के सेक्टर 10 से ओबरा गांव जाने वाले मार्ग के किनारे पहाड़ी पर स्थित बिजली के टावर के निचले हिस्से में फंदे से लटका अवकाश प्राप्त परियोजना कर्मी की पत्नी का शव मिला। उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया, अभी इसका खुलासा नहीं हो सका। मृतका के बड़े पुत्र ने तहरीर के माध्यम से पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंचे ओबरा चौकी इंचार्ज राकेश कुमार राय ने बताया कि पूछताछ में मृतका के बड़े पुत्र मिठाई ने बताया कि उसकी 55 वर्षीय मां जमुनी देवी पत्नी शिव बचन गोंड़, निवासी ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी के टोला मगरहवां मंगलवार की शाम को घर से यह कह कर निकलीं कि वह अपने मायके रेणुका पार स्थित फफराकुण्ड जा रही हैं। बुधवार की सुबह नौ बजे के आसपास उसके घर से पांच सौ मीटर दूर स्थित बिजली के टॉवर के निचले हिस्से में नॉयलान की रस्सी के फंदे से लटकी एक महिला का शव कुछ चारवाहों ने देखा। चारवाहों ने आसपास के लोगों को बताया। यह बात उस तक भी पहुंची तो वह सुबह दस बजे के आसपास कौतूहल वश वहां पहुंचा तो देखा कि फंदे पर लटकी महिला उसकी मां है। उसके बाद उसने पुलिस को फोन से से सूचना दी। चौकी प्रभारी ने कहा कि मौके पर पड़ताल के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। महिला को चार पुत्र व दो पुत्री का भरा पूरा परिवार है। उनके पति परियोजना रिटायर हैं।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment