(सत्य पाल सिंह)
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ को दिलाई सपथ
म्योरपुर- पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार mnglवार को स्थानीय विकास खण्ड परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह ने नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ को शपथ दिलाया। शपथ ग्रहण के बाद ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ ने निर्वाचित सभी 123 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाया।शपथ ग्रहण समारोह में विशिष्ठ अतिथि के रूप में आये अपना दल के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल ने कहा कि म्योरपुर ब्लॉक पूरे जनपद में सबसे बड़ा ब्लॉक है और इस ब्लॉक में 123 क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए है।निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित होने के बाद
मानसिंह गोड़ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें।नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को साथ लेकर म्योरपुर ब्लॉक में विकास की गंगा बहाएंगे। मुख्य अतिथि के रूप में आये नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल व दुद्धी विधायक हरिराम चेरो ने भी शपथ ग्रहण समारोह में आये अतिथियों को संबोधित किया।समारोह की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह ने किया।कार्यक्रम का संचालन मुहम्मद शमीम अंसारी ने किया।इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य शुषमा सिंह,जिला पंचायत सदस्य किरबिल जगधारी गोड़,पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय सिंह,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कुबेर सिंह,ग्राम प्रधान म्योरपुर संगीता जायसवाल,पन्नालाल जायसवाल,दीपक सिंह,सोनाबच्चा अग्रहरी,मंडल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार,जीतसिंह खरवार,,बीडीओ म्योरपुर निरंकार मिश्र,गणेश जायसवाल,सुधीर कुमार,प्रधान संघ अध्यक्ष प्रेमचन्द्र यादव,मुहम्मद इरफान अहमद सहित ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य गण मौजूद रहे।

