हाइवा के धक्के से एक बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर

By:

On: Sunday, July 18, 2021 3:17 PM

---Advertisement---

डाला(अनिल जायसवाल)चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा में रविवार शाम साढ़े पांच बजे हाइवा की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि, दूसरा घायल हो गया। जानकारी के अनुसार डाला से रेणुकूट की तरफ जा रहे हाइवा ने चोपन थाना अन्तर्गत गुरमुरा चौराहे पर मोटरसाइकिल सवार दो युवको को धक्का मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार 28 वर्षीय हंस लाल और 30 वर्षीय राम स्ूारत,निवासी लाली माटी जोगिडीह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही चोपन पुलिस व आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को एम्बुलेंस की मदद से चोपन सीएचसी भेज दिया। वहां इलाज के दौरान राम सूरत की कुछ देर बाद मौत हो गई। हंसलाल को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया । दुर्घटना में शामिल हाइवा व मोटर साइकिल चोपन पुलिस कब्जे में लेकर अग्रीम कार्यवाही में जुट गई

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment