वैनी(विनय सिंह चंदेल)पन्नूगंज थाना क्षेत्र के काशीपुरा गांव में शनिवार को रात में सर्प दंश से एक महिला की मौत हो गई। घर का कामकाज निपटाने के बाद बबीता (27) पत्नी संजय मौर्या अपने कमरे में सोने चली गई। रात में उसके गले के पास सर्प ने डस लिया। सर्प को देखकर वह शोर मचाने लगी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने सर्प को मार दिया। महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा ले गये जहां से डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जिला अस्पताल से भी डाक्टर ने महिला को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई
Singrauli News
Latest News
---Advertisement---

