बेलन नदी में डूबने से युवक की मौत

By:

On: Sunday, July 18, 2021 12:42 PM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)सोनभद्र: स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मरसड़ा गांव के नजदीक से बहने वाली बेलन नदी मे रविवार की सुबह नदी में एक शव उतराया हुआ दिखा। शव की शिनाख्त मरसड़ा गांव के सोनू (25) पुत्र विष्णु के रूप में हुई। सोनू की बेलन नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।परिजनों के मुताबिक शनिवार से सोनू घर से गायब था।शनिवार की रात तक तलाश की गई लेकिन नही मिला था।रविवार की सुबह तलाश करने के दौरान बेलन नदी के जमुना दह में शव मिला। किस स्थिति में सोनू की मौत हुई इसके लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जो रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। इस घटना में मृतक के पिता विष्णु ने बताया कि सोनू सुखी हुई लकड़ी काटने तथा बिनने के लिए घर से लगभग एक किलोमीटर दूर गया था। शनिवार की दोपहर में गया था और पूरी रात तक नहीं लौटा। रविवार को जिधर लकड़ी काटने गया था उधर जाकर देखा गया तो कुछ लकड़ियां इकट्ठी कर रखी हुई थी। आशंका व्यक्त होते ही कुछ लोगों की मदद से उसे पानी में ध्यान से देखा गया। कुछ लोगों ने पानी में उतर कर गोता लगाया और उसे बाहर खींच कर निकाला गया तब तक उसने दम तोड़ दिया था। उसका विवाह लगभग 2 वर्ष पूर्व हुआ था। उसे 6 माह का एक बेटा है। इस दुखद घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment