अभियान चलाकर पुलिस कर्मियों ने कोन थाने की साफ सफाई

By:

On: Sunday, July 18, 2021 12:15 PM

---Advertisement---

(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)कोन। रविवार को थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान के तहत पुलिसकर्मियों द्वारा अभियान चलाकर पूरे थाने परिसर की साफ सफाई की गई।इस अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह के साथ एसआई सुनील दीक्षित, राजेश मौर्य व दर्जनों पुलिसकर्मी और दर्जनों चौकीदारों ने साथ मिलकर भवन व परिसर की सफाई की वहीं प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस कर्मियों व चौकीदारों को थाना परिसर को स्वच्छ रखने के लिए व भारत स्वच्छता अभियान को सफल बनाने हेतु शपथ भी दिलाई।साफ सफाई के दौरान थाना परिसर के चारों ओर पड़े कूड़े-कचरे को उठाया गया।घास-फूस को हटाते हुए वहां सफाई की गई। साथ ही बैरक , मेस, कमरा आदि की भी साफ सफाई की गई। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ने कहा की वर्तमान में कोरोना महामारी का दौर चल रहा है जहां पर लोगो को साफसफाई को लेकर पूरी तरह से सक्रिय भूमिका में रहना होगा। वर्तमान में कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिए वातावरण की शुद्धता जरूरी है। उन्होंने पुलिस कर्मियों से दैनिक व्यवहार में भी थाना परिसर और आवास की स्वच्छता के प्रति गंभीर रहने की सलाह दी गयी।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment