खेत जोतते समय ट्रैक्टर के पलटने से चालक की मौत

By:

On: Friday, July 16, 2021 3:05 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:हाथीनाला थाना क्षेत्र अन्तर्गत शुक्रवार को साऊडीह गांव में खेत जोतते समय ट्रैक्टर के अचानक पलटने से चालक की मौत हो गई।घटना के सम्बंध में हाथीनाला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार साऊडीह गांव में ट्रैक्टर द्वारा नाले के समीप स्थित खेत की जुताई हो रहा था।तभी अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत के पास वाले नाले में पलट गया।जिसके नीचे ट्रैक्टर चला रहा चालक दवेश कुमार(22)पुत्र प्रह्लाद विश्वकर्मा निवासी साऊडीह दब गया।जिसे मौजूद लोगो द्वारा बाहर निकाल कर दुद्धी उपचार हेतु ले जाया गया।जहां चिकित्सको ने चालक दवेश को मृत घोषित कर दिया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment