सोनभद्र:करमा थाना अंतर्गत इमामबाड़े के पास शुक्रवार को खैराही से राबर्ट्सगंज की ओर जा रही ऑटो कार से टकरा गई जिसमें सवार चार लोग घायल हो गए घायलों में बहादुर 65 वर्ष पुत्र स्वर्गीय किशोर,ज्योति मौर्य 35 वर्ष पत्नी सुनील मौर्य,श्रेया 15 वर्ष पुत्री सुनील मौर्या,अंश 13 वर्ष पुत्र सुनील मौर्या,सभी निवासी रानितारा घायल हो गए सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केकराही ले जाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख बहादुर और ज्योति को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया एवं श्रेया और अंश को हल्की चोटें आई थी जिसे उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई। हालत गंभीर होने के कारण बहादुर की मौत अस्पताल जाते समय रास्ते में हो गई जिसको सूचना पाकर करमा पुलिस ने पीएम की कार्रवाई में जुट गई । तथा ज्योति को जिला अस्पताल ले जाया गया।
सड़क हादसे में एक की मौत,तीन घायल
---Advertisement---

