_सोनभद्र:अनपरा उमेश कुमार सिंह
पंचायत चुनाव में लोकतंत्र की हत्या सत्ता के दरुपयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
प्रदेश स्तरीय तहसील मुख्यालयों पर निम्न मुद्दों पर –
पंचायत चुनाव में लोकतंत्र की हत्या सपा नेताओं पर फ़र्ज़ी मुकदमा,बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई,बदहाल स्वास्थ व्यवस्था,
ध्वस्त कानून व्यवस्था,महिला उत्पीड़न,किसान मजदूर उत्पीड़न,कृषि बिल के खिलाफ
के मुद्दों पर ओबरा तहसील जाने से पहले ही गिरफ्तारी के उपरांत थाने में ही धरने पर बैठे सपाई ने थाना प्रभारी को ही माननीय राज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञापन सौंपा।ओबरा विधानसभा के प्रत्याशी रहे डॉ रवि गोंड़ बड़कू ने कहा कि योगी सरकार पूर्ण रूप से तानाशाही पर उतारू है सत्ता का दुरुपयोग कर पंचायत चुनाव में सपा नेताओं पर फ़र्ज़ी मुकदमे लादे गये जिला पंचायत ब्लाक प्रमुख प्रत्याशियों के साथ अन्याय हुआ महंगाई बेरोजगारी ध्वस्त कानून और स्वास्थ व्यवस्था किसान मजदूर उत्पीड़न से घबराई योगी सरकार जनसमस्याओं पर आवाज़ उठाने पर अपराधी जैसा व्यवहार कर घरों में नजरबंद और गिरफ्तारी कर लोकतंत्र की आवाज़ को दबाना चाहती है मगर हम समाजवादी लोग है हम मुकदमो और जेल से डरने वाले नही हम योगी सरकार के हर तानाशाही के खिलाफ लड़ते रहेंगे प्रदेश उपाध्यक्ष लोहियावाहिनी प्रशांत सिंह, नगर अध्यक्ष गैविनाथ यादव, जिला सचिव भोलानाथ निषाद, श्री प्रकाश यादव, निर्मल यादव, रामलखन यादव, विनोद धरकर,हाफिज फुलील,श्री भगवान दास ,अयूब खान नायला, लालजी यादव,कृष्णा यादव,राजेश कनौजिया, विनीत जायसवाल, राजन कश्यप, आकाश यादव, रितेश दुबे, पिंकेश यादव, बिजेंद्र गुप्ता सहित सैकड़ो सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार व रिहा हुए।_

