(मुस्तकीम खान सोनभद्र)
शांति व्यवस्था के मद्देनजर प्रदर्शन से पूर्व ही निवर्तमान सपा जिलाध्यक्ष श्यामबिहारी यादव, सपा विधानसभा अध्यक्ष घोरावल बाबूलाल यादव, सचिव दिनेश पटेल ,ब्लाक अध्यक्ष कमला प्रसाद मौर्य, राजित पटेल और कैलाश यादव को करमा थाना पुलिस द्वारा सुबह लगभग पांच बजे ही उठाकर नजरबंद कर दिया। तथा क्षेत्र के अन्य सपाइयों की गतिविधियों पर भी करमा पुलिस पैनी नज़र बनाये हुए है । 
बतादें कि पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को प्रदेश के प्रत्येक तहसील पर समाजवादी पार्टी द्वारा योगी सरकार के विरोध में प्रदर्शन होना था किंतु स्थानीय सपा नेता कुछ पाते इससे पूर्व ही करमा पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था व धारा 144 का हवाला देते हुए नजरबंद कर दिया गया।
प्रदर्शन से पूर्व ही सपाईयों को करमा पुलिस द्वारा किया गया नजरबंद
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Thursday, July 15, 2021 8:57 AM
---Advertisement---

