नदियों से अवैध बालू चोरी करने वाले के हौसले बुलंद किसी को बना देंगे अपने ट्रैक्टर के नीचे चढ़ाकर शिकार
दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र:अवैध बालू उत्खनन नदी से कर जैसे ही जाबर सड़क की ओर आ रही थी, तत्काल राजस्व टीम मौके पर पहुंची, तब तक ट्रैक्टर स्वामी रौब दिखाते हुए राजस्व टीम से बहस करने लगा, राजस्व टीम ने नियमों का हवाला देते हुए तहसील ट्रैक्टर ले चलने के लिए कहा परंतु राजस्व दस्ते की टीम कि एक ना सुनी और झगड़ा लड़ाई पर आमादा ट्रैक्टर स्वामी राजस्व टीम पर ट्रैक्टर चढ़ानें की दिल दहला देने वाली कोशिश की, राजस्व टीम सावधान थी वर्ना जान-माल की क्षति से इनकार नहीं किया जा सकता था।अवैध उत्खनन के रोक के बावजूद भी किसके शह पर खुलेआम बालू ढोई जा रही यह गंभीर जांच का विषय है, राजस्व टीम को रौब दिखाते हुए दबंगई के दम पर कार्य करने वालों को किस का संरक्षण प्राप्त है, यह जांच पर ही पता चल पाएगा। अगर यूं ही ढुलमुल नीति रही तो राजस्व टीम और अन्य सरकारी कर्मचारी हादसे के कभी भी शिकार हो सकते हैं l समाचार लिखे जाने तक पैरवी करने वालों की सूत्रों की माने तो कोशिश जारी थी, वहीं राजस्व टीम कठोर
कार्रवाई को लेकर अड़े थे, घटना की जानकारी राजस्व टीम द्वारा तहसीलदार दुद्धी को कराया जा चूका है। अब देखना यह है कि उक्त प्रकरण में राजस्व विभाग के कर्मचारियों से दूर व्यवहार करने वाले व धमकी देने वाले लोगों की अनदेखी कर दी जाती है कि मनबढ़ सरहंग व प्रकृति का दोहन करने वाले अवैध खननकर्ताओ पर कठोर से कठोर कार्यवाही होती है या नहीं।।

