हनुमान मंदिर दह में स्नान करने गया सहायक लोकों पायलट डूबा

By:

On: Wednesday, July 14, 2021 1:11 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:अनपरा(उमेश कुमार सिंह)थाना अनपरा क्षेत्र औड़ी हनुमान मंदिर समीप दह में दर्शन-पूजन हेतु चार दोस्त स्नान करने गये थे। निवासी पटना बिहार मनीष कुमार पुत्र गोपाल प्रसाद उम्र २६वर्ष अपने दोस्तों के साथ हनुमान मंदिर के स्थित दह में स्नान करने के लिए गया था। मनीष कुमार नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। इस दौरान उसके दोस्तों ने उसे पानी की दह से बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन बीच दरिया में जा डूबा दोस्तो ने इसकी लिखित सूचना अनपरा प्रसाशन को दिया गया । प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम डूबे युवक की तलाश में गई पर शाम होने व गोताखोरो का प्रबंध न होने के कारण पुलिस वापस लौट गई । अनपरा पुलिस द्वारा सुबह होते गोताखोर दस्ते के साथ सुबह फिर से सर्च आपरेसन जारी किया जाएगा। मनीष कुमार रेलवे कृष्णशीला स्टेशन बीना में लोकों पायलट सहायक के पद पर कार्यरत था।_

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment