सोनभद्र:राबर्ट्सगंज कोतवाली के चुर्क चौकी क्षेत्र में मंगलवार की शाम को एक कार चालक ने घसिया बस्ती के पास एक बालिका को टक्कर मार दिया। इससे गुस्साए लोगों ने कार चालक की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे लोगों के गुस्से से किसी तरह छुड़ाया। उधर गंभीर रूप से घायल बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम को एक चार पहिया पर सवार तीन लोग पुलिस लाइन की ओर से आ रहे थे। सर्किट हाउस के पास सड़क की एक पटरी पर बैठी छह वर्षीय बालिका को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। इस दौरान तेजी से ब्रेक लगाने के कारण वाहन भी एक बार पलट कर सीधा खड़ा हो गया। घटना देख कर वहां पर घसिया बस्ती के लोग जुट गए। गंभीर रूप से घायल बालिका को जिला अस्पताल ले जाया गया। लोगों ने चालक सहित उस पर सवार अन्य दोनों को घेर लिया। बताते हैं कि दोनों ने अपने आप को सवारी बताते हुए वहां से निकल लिए। लेकिन लोगों ने चालक को बुरी तरह पीट दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को लोगों से छुड़ाया।उसे भी जिला अस्पताल भिजवाया

