खबर का असर:लापता नाबालिक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

By:

On: Tuesday, July 13, 2021 3:23 PM

---Advertisement---

Crime जासूस ने इस खबर को 9जुलाई के अंक मे अज्ञात परिस्थितियों में किशोरी लापता,दुष्कर्म की आशंका के शीर्षक नाम से खबर छापी थी

सूत्रो के मुताबिक लगभग ८से १०युवक व प्रयोग मे एक चार चक्का गाड़ी व मकान मालिक भी सदिग्ध के घेरे मे 

सोनभद्र:सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से आठवीं की छात्रा को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मंगलवार को छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी खबर पढे-अज्ञात परिस्थितियों में किशोरी लापता,दुष्कर्म की आशंका

 https://crimejasoos.news/news/up-news/32006/

सदर कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर स्थित निवासी व्यक्ति ने 27 जून को पुलिस को तहरीर देकर बेटी के लापता होने की सूचना दी। उसका कहना था कि बेटी (१४) कक्षा८ में पढ़ती है। गांव के बगल का रहने वाले युवक ने हमारी बेटी को मोबाइल देकर गंदा मैसेज भेजता था। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने बेटी को डांट फटकार लगाई तो नाराज होकर 26 जून की रात वह कहीं चली गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम कर खोजबीन शुरू की। लापता छात्रा सात जुलाई को मड़िहान थाना क्षेत्र में मिली। पूछताछ करने पर पुलिस को किशोरी ने अपने घरवालों के बारे में जानकारी दी। मड़िहान पुलिस की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस उसे राबर्ट्सगंज ले आई। उससे घर से भागने के बारे में पूछताछ की किशोरी ने बताया कि घर से नाराज होकर निकली तो मधुपुर क्षेत्र में दो युवक मिले। युवक उसे झांसे में लेकर एक कमरे में ले गए। आरोप है कि युवक उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म करते थे। पुलिस ने बाल गृह बालिका में किशोरी को रखवाया। सोमवार को कोर्ट में पीड़िता ने बयान दिया। बयान का अवलोकन कर विवेचक गोपाल सिंह ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर क्राइम विद्यासागर ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज था। किशोरी के बयान के आधार पर दर्ज मुकदमे में सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए पकड़े गए आरोपी विमलेश और अजय का चालान कर दिया गया है

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment