सेवा कार्य के लिए मारवाड़ी युवा और महिला मंच को मिली सराहना

By:

On: Monday, July 12, 2021 3:31 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:मारवाडी युवा मंच व महिला मंच सोनभद्र की संयुक्त बैठक दिनांक 12 जुलाई 21 को युवा मंच के अध्यक्ष अमित गोयल एडवोकेट के आवास पर हुई जिसमे अध्यक्ष अमित गोयल द्वारा बताया कि

दिनांक 11 जुलाई 2021 को वाराणसी के फोर एलिमेंट्स होटल में प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल जी द्वारा की गई बैठक में मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र व मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा भी उपस्थित रहे मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र व मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल व प्रांतीय महामंत्री अखिलेश अग्रवाल जी को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया ॥प्रांतीय अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल द्वारा उत्तर प्रदेश के अंतिम छोर पर स्थित जनपद सोनभद्र कि दोनों शाखाओं द्वारा विगत 3 माह में किए गए सेवा कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया तथा आगे भी इसी प्रकार के सेवा कार्यों को करने के लिए प्रेरित किया। बैठक में मारवाडी युवा मंच सोनभद्र शाखाध्यक्ष अमित गोयल एडवोकेट, शाखा सचिव व प्रांतीय रक्तदान संयोजक शिखर केडिया, महिला मंच अधयक्ष निशा अग्रवाल,पायल गोयल, निवर्तमान अध्यक्ष पंकज कनोडिया,मीडिया प्रभारी हिमांशु केजरीवाल,तरुण केडिया व सचिन अग्रवाल उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment