जहरीले जन्तु के काटने से35 वर्षीय महिला की मौत

By:

On: Monday, July 12, 2021 3:15 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:बभनी थाना क्षेत्र के नवाटोला गांव निवासी 35 वर्षीय महिला की जहरीले जन्तु के काटने से मौत हो गई। महिला की मां मंगली देवी ने बभनी थाने में सूचना दी। थाना क्षेत्र के नवाटोला गांव निवासी 35 वर्षीय सुखनी देवी पत्नी स्वर्गीय सैन सिंह अपने मायके सतबहनी में थी। रविवार की रात वह घर पर जमीन में सोई थी। रात में किसी समय उसे किसी जहरीले जन्तु ने काट लिया। जानकारी होते ही परिजन आनन-फानन में म्योरपुर अस्पताल ले आए। यहां पर उपचार के दौरान सुबह महिला ने दम तोड़ दिया। मृतक महिला के पति कि एक वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। महिला अपने तीन बच्चों के साथ मायके में सतबहनी रह रही थी। उपनिरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को पीएम के लिए भिजवा दिया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment