घोरावल(पी डी)स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पडवनिया गांव में सोमवार की भोर में सांप के डसने से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पड़वनिया निवासी 16 वर्षीय संतोष शर्मा पुत्र जवाहिर शर्मा के परिजनों ने बताया कि सोमवार की भोर में सोने के दौरान बिस्तर पर ही किसी जहरीले सांप ने उसे काट लिया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही उपजिलाधिकारी जैनेंद्र सिंह ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से इस सम्बंध में जानकारी ली। स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। उपजिलाधिकारी जैनेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा
सांप के डसने से 16 वर्षीय किशोर की मौत
---Advertisement---

