Breaking:तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से पांच लोग झुलसे

By:

On: Sunday, July 11, 2021 2:36 PM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)रविवार को घोरावल क्षेत्र में बिजली गिरने से पांच लोग झुलस गए। सभी को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया है।इस दौरान बिजली गिरने से मुक्खा गांव निवासी ग्राम प्रधान राम चन्द्रिका यादव (35) उनके पुत्र संजय यादव (12),लहास गांव निवासी दुर्गा (17) पुत्री सुपारी लाल का पैर झुलसा,श्रवण कुमार (36) पुत्र लक्षनधारी निवासी तेंदुआ खेत में गए थे, भैस चरा रहे थे,संगीता (35) पत्नी चन्द्रकेश निवासी तेंदुआ अपने घर में थी। वह रसोई मे गई, तेज गरज चमक के साथ कुछ दूरी पर बिजली गिरी। वह अचेत हो गई, परसौना की पूनम (25) पत्नी मनीष कुमार अपने घर में थी। घर से कुछ दूरी पर तेज चमक के साथ बिजली गिरी, अचेत हो गई।सभी का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है 

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment