मारकुंडी पुरानी घाटी उतरते समय अनियंत्रित ट्रक खाई में गिरी

By:

On: Saturday, July 10, 2021 6:46 AM

---Advertisement---

मारकुंडी घाटी बना हादसों का गढ़

(सरफुद्दीन संवाददाता)

सलखन सोनभद्र चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा पुलिस चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी पुरानी घाटी मध्य रात्रि के पश्चात लगभग 1बजे लोड ट्रक उतरते समय घाटी के दुसरे मोड़ पर लगभग सौ फीट नीचे खाई में जा गिरी। मौके पर पहुंची 112 डायल पुलिस चालक और खलासी को सुरक्षित जिला चिकित्सालय भेज दिया।हल्की फुल्की चोट के साथ प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।

प्राप्त समाचार के अनुसार यूं पी 70,एच टी,3999ट्रक मुरादाबाद से आम लोड कर गढ़वा जा रहा था।इसी दौरान मारकुंडी घाटी उतरते समय अनियंत्रित होकर घाटी के खाई में जा गिरी। जिसमें चालक राजू यादव 32 वर्ष और खलासी सुरेश 35वर्ष दोनों निवासी प्रतापुर , फुलपुर इलाहाबाद के बताते गये।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment