कुंए में डूबने से वृद्ध की मौत

By:

On: Saturday, July 10, 2021 5:37 AM

---Advertisement---

(सत्य पाल सिंह)

म्योरपुर- थाना क्षेत्र के क़ुदरी गांव में शनिवार को लगभग 4 बजे भोर में घर से शौच के लिए निकले रामखेलावन पनिका पुत्र दशरथ (50) निवासी क़ुदरी की कुंए में गिरकर डूब जाने से मौत हो गयी।जानकारी के अनुसार सिवान में शौच को निकले थे ,हाथ मुँह धोने हेतु कुंए से पानी भरते समय अचानक पैर फिसल जाने से कुंए में गिर गए।कुंए में डूबने से उनकी मौत हो गयी।काफी देर बाद तक जब वह घर नही आये तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो उनका शव कुंए में उतराया हुआ मिला।इस घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी।सूचना मिलते ही मौके पर पंहुची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया।इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment