भाजपा अनुसूचित जन जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामदुलार गोड़ ने अपना पर्चा लिया वापस
निर्विरोध होते ही मानसिंह गोड़ ने समर्थको के साथ निकाला जुलूस
म्योरपुर(सत्य पाल सिंह) म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख पद पर शनिवार को भाजपा और अपना दल के संयुक्त प्रत्याशी मानसिंह गोड़ निर्विरोध घोषित हुए।शनिवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामदुलार सिंह गोड़ ने अपना पर्चा वापस ले लिया।मानसिंह गोड़ के निर्विरोध होते ही समर्थको में खुशी की लहर दौड़ गयी और मानसिंह गोड़ ने अपने समर्थकों के साथ जुलूस भी निकाला जुलूस में भाजपा पार्टी जिंदाबाद ,मानसिंह जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए।जुलूस में भाजपा नेता
दीपक सिंह,सोनाबच्चा अग्रहरी,श्रवण सिंह,गणेश जायसवाल, जीतसिंह खरवार,मोहरलाल खरवार,लालता प्रसाद जायसवाल,सुधीर कुमार,मोनू जायसवाल,राजन सिंह,जीतू अग्रहरी,सुजीत सिंह,अमित रावत, इत्यादि भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

