दुद्धी ब्लॉक प्रमुख पद पर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी रंजना चौधरी निर्विरोध होना तय,घोषणा होना बाकी

By:

On: Friday, July 9, 2021 9:07 AM

---Advertisement---

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र| दुद्धी ब्लॉक प्रमुख पद हेतु बीते दिन 2 प्रत्याशी ने किया था नामंकन किया था जिसको लेकर आज पर्चा वापसी के दिन नेहा जयसवाल पत्नी उदय जायसवाल ने अपना पर्चा वापस ले लिया ।जिससे भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी रंजना चौधरी निर्विरोध होना तय हो गया है घोषणा बाकी ज्ञात हो कि पिछले दो दिनों से दुद्धी विधायक हरिराम चेरों के नेतृत्व संभावित उम्मीदवारों के समर्थकों व उम्मीदवारों के कई चक्र वार्ता के बाद नाम वापसी की सहमति बन गयी , आखिरकार बूटबेड़वा की निर्दलीय उम्मीदवार नेहा जायसवाल पत्नी उदय जायसवाल ने आज शुक्रवार की दोपहर अपना नामांकन वापस ले लिया , जिससे भाजपा की रंजना देवी का लगभग निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया| श्रीमती रंजना देवी के निर्विरोध निर्वाचन तय होने की स्थिति बनते ही भाजपाइयों में हर्ष मच गया,भाजपा पदाधिकारियों का उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया और एक दूसरे को लड्डू खिलाकर ख़ुशी का इजहार किया|सहायक निर्वाचन अधिकारी कुंजमोहन वर्मा ने बताया कि अभी एक पर्चा वापस हुआ है ,बुटबेडवा की नेहा देवी ने अपना नामांकन पर्चा वापस ले लिया है|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment