संदिग्ध परिस्थितियों में दरोगा की मौत

By:

On: Friday, July 9, 2021 1:37 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:आजमगढ़ जिले में तैनात एसआई की बृहस्पतिवार की शाम संदिग्ध हाल में मौत हो गई। वह सोनभद्र के  राबर्ट्सगंज में अपने किराए के मकान से सामान लेने आए थे। पुलिस ने सूचना घरवालों को देते हुए शव को कब्जे में ले लिया है। मूल रूप से प्रतापगढ़ के निवासी दिनेश यादव (40) की कुछ वर्षों पहले तक जिले में तैनाती थी। वह ब्रह्मनगर मोहल्ले में परिवार के साथ किराये के मकान में रहते थे।यहां से उनका तबादला आजमगढ़ के लिए हो गया था। वर्तमान में वह कप्तानगंज थाने में तैनात थे। कोरोना के कारण उनका परिवार भी गांव चला गया था। किराए के कमरे में बचे सामान ले जाने वह चार जुलाई को यहां आए थे। बृहस्पतिवार शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई:आनन फानन उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लोढ़ी चौकी इंचार्ज विनय सिंह ने बताया कि घटना की सूचना घर वालो को दे दी गई है पी एम के बाद ही कारण का पता लगेगा

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment