सोनभद्र:बीजपुर स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अन्जानी के टोला मनरहवा में बुधवार की रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी।सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौप दिया।जानकारी के अनुसार कौशिल्या उर्फ मुन्नी देवी उम्र 45 पत्नी दयाशंकर पनिका बुधवार की रात खाना खा कर आंगन में सोने चली गयी पास में उसका एक 15 वर्षीय लड़का जब सोने लगा तो महिला ने लड़के को घर मे सोने के लिए यह कह कर भेज दिया कि तबियत खराब हो जाएगी। मृतक महिला का पति दयाशंकर घटना की रात कहीं चला गया था इस दौरान सुबह होने पर जब लड़के ने अपनी माँ को जगाने का प्रयास किया तो वह मृत पड़ी थी। सूचना पर पति सहित मृतका मुन्नी देवी के मायके वाले भी पिंडारी गाँव से पहुँच गए। उधर मृतका के भाई द्वारा घटना की सेल फोन से मिली सूचना पर गुरुवार को दोपहर में पहुँचे उप निरीक्षक शेषनाथ मिश्रा ने पूरे मामले की जाँच पड़ताल कर मृतका का मौके पर ही पंचनामा करा कर पति और परिजनों को शव सौप दिया इसके बाद देर शाम बगैर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के ही परिजनों ने दाह संस्कार कर दिया ।इधर गाँव मे महिला की अकारण हुई मौत को लेकर लोगों में तरह तरह की चर्चा व्याप्त है।
संदिग्ध अवस्था मे महिला की मौत,जांच मे जुटी पुलिस
---Advertisement---

