(सत्य पाल सिंह)
म्योरपुर- गुरुवार को स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय में अपना दल प्रत्याशी मानसिंह गोड़ ने नामांकन दाखिल किया।मानसिंह गोड़ के नामांकन के बाद ब्लॉक प्रमुख चुनाव में एक नया मोड़ तब देखने को मिला जब अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामदुलार गोड़ ने भी नामांकन दाखिल कर दिया।अब म्योरपुर ब्लॉक के प्रमुख पद के चुनाव में सियासी हलचल देखने को मिल रही है।क्षेत्र पंचायत सदस्यों में भी यह काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।फिलहाल गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशियों ने नामांकन किया।गुरुवार को अपना दल प्रत्याशी मानसिंह गोड़ और भाजपा अनुसूचित जन जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामदुलार गोंड अपने -अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने आये थे।इस दौरान दुद्धी विधायक हरिराम चेरो,सीओ पिपरी,खंड विकास अधिकारी निरंकार मिश्र,एडीओ पंचायत रविदत्त मिश्र,थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी मौजूद थे।

