बीजेपी समर्थित रूबी देवी व सपा समर्थित चंदसेनी देवी समेत तीन ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी ने किया नामांकन

By:

On: Thursday, July 8, 2021 11:11 AM

---Advertisement---

(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)कोन। नवसृजित ब्लॉक कोन के ब्लॉक प्रमुख पद हेतु तीन प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया जिसमे बीजेपी समर्थित प्रत्याशी श्रीमती रूबी देवी पत्नी शशांक शेखर मिश्र ने पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा की अगुआई में राकेश तिवारी,प्रमोद जायसवाल,शिवकुमार गुप्ता,कुसुम शर्मा,शुशील चौबे,प्रभाष पांडेय समेत दर्जनों बीजेपी कार्यकर्ताओं संग देवाटन स्थित अस्थाई ब्लॉक कार्यालय पहुंच कर नामांकन किया।वहीं बीजेपी प्रत्याशी के नामांकन के बाद सपा समर्थित प्रत्याशी चंद्रसेनी देवी पत्नी अजय चतुर्वेदी ने भी नामांकन दाखिल किया।सपा समर्थित प्रत्याशी के साथ नामांकन के दौरान सपा जिला कोषाध्यक्ष विजय शंकर जायसवाल, अजय जायसवाल, चन्दन शर्मा,संतोष पासवान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं एक पर्चा निर्दल के रुप मे ज्ञानती देवी पत्नी मानिक चन्द्र ने दाखिल किया।नामांकन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में क्षेत्राधिकारी ओबरा भास्कर वर्मा के नेतृत्व में कोन थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहें।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment