करमा(जय प्रकाश मौर्य)भाजपा समर्थित ब्लाक प्रमुख पद प्रत्याशी सीमा कोल ने दोपहर लगभग 1 बजे2 सेट में एआरओ दुर्गा प्रसाद सिंह के समक्ष नामांकन दाखिल किया सर्वप्रथम थाना ध्यक्ष प्रदीप सिंह द्वारा गेट जांच की गयी इसके बाद चार लोगों को ही अंदर जाने दिया गया कुछ देर बाद घोरावल विधायक डॉक्टर अनिल कुमार मौर्य जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण सिंह मंडल महामंत्री मनीष मिश्रा जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ कुशवाहा डाक्टर प्रसन्न पटेल, करमा मंडल अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष राजेश मिश्रा, नार सिंह पटेल आदि उपस्थित रहे।इसी क्रम मे सपा भी अपने प्रत्याशी मीना देवी का
नामांकन किया करमा थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने महिला पुलिस के द्वारा जांच किया गया चार प्रस्तावक को अंदर प्रवेश कराया गया शेष किसी को अंदर नहीं जाने दिया गया गेट पर अपने समर्थको के साथ उपस्थित पूर्व विधायक रमेश चन्द्र दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी यादव, विधानसभा अध्यक्ष बाबूलाल यादव, पूर्व अल्पसंख्यक विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल जब्बर खान के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे l
भाजपा से ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशी सीमा कोल व सपा से मीना देवी ने किया नामांकन
---Advertisement---

