सोनभद्र:राबर्ट्सगंज पुलिस ने 13 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन के साथ बुधवार को दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उनकी बाइक को भी सीज कर दिया गया।पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना पर एसपी अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने मादक पदार्थ के तस्कारों की गिरफ्तारी के लिए स्वाट, एसओजी, चौकी सुकृत और थाना राबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम गठित की। टीम को बुधवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि दो लोग राबर्ट्सगंज में दरोगा जी की गली के पास एक बाइक पर मौजूद हैं। उनके पास मादक पदार्थ हैं। उसे बेचने की फिराक में हैं। इस पर उक्त टीम ने एक बाइक पर सवार अब्दुल मजीद उर्फ बच्चा मास्टर पुत्र रमजान अली, निवासी निराला नगर दरोगा जी की गली, राबर्ट्सगंज और करन पुत्र लालता निवासी जैत थाना राबर्ट्सगंज को पकड़ा। तलाशी के उनके पास से 130 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार बरामद हेरोइन की कीमत लगभग 13 लाख रुपये है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों का चालान कर दिया गया।बरामद वाहन को सीज किया गया।
13 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
---Advertisement---

