वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत किया गया पौधरोपण

By:

On: Wednesday, July 7, 2021 8:18 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:चुर्क मंगलवार को क्षेत्रीय वन अधिकारी रामनारायण जैसल की देखरेख में स्मृति वन रौप के बगल में खाली पड़े समतल जमीन में वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत क्षेत्रीय लोगों द्वारा पौधरोपण किया गया इस दौरान चुर्क रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी रामनारायण जैसल ने कहा

कि पौधे हमेशा बच्चों की तरह होते हैं जो शुरु से ही प्राथमिक स्तर से ही इनकी देखभाल करनी चाहिए जिनके तैयार होने पर कई तरह के फायदे होते हैं शुद्ध वातावरण फल व इमारती लकड़ियां तैयार होती हैं जिनसे आर्थिक सहायता भी होती है यदि एक गरीब परिवार शुरु में यदि दस पौधे लगा लिया तो दस वर्षों के बाद ही उन्हें खाने और बेंचने के लिए फल और इमारती लकड़ियां मिलती हैं जिन्हें बेंचकर अपने बच्चों की शादी-विवाह भी कर सकते हैं प्रर्यावरण को शुद्ध रखेगा जिससे आक्सिजन मिलेगा और बिमारियों से निजात मिलेगा इसलिए हर व्यक्ति को पौधे लगाना चाहिए वही ग्राम प्रधान ने कहा हमारे लिए केवल एक वृक्ष लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रकृति व पर्यावरण के प्रति हम सभी के दायित्व को बताने वाला एक अवसर भी है। वर्तमान परिवेश में कोविड-19 में जिस प्रकार देश में ऑक्सीजन के कमी के चलते बहुत सारे लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी यदि हम वृक्षारोपण करते हैं और उन्हें बचा लेते हैं तो वह वृक्ष हमें 24 घंटे ऑक्सीजन प्रदान करते हैं प्रकृति में ऑक्सीजन का संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण किया जाना अत्यंत आवश्यक है। पर्यावरण की रक्षा के लिए व अपने आस पास के वातावरण को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त रखने हेतु वृक्षारोपण किया जाना आवश्यक है और हमे पर्यावरण को स्वच्छ व समृद्ध रखने का संकल्प लेकर नियमित रुप से वृक्षारोपण करना चाहिए किसान संघ के प्रांतीय अध्यक्ष चंद्र भूषण पांडे ने आकर स्मृति वन रौप में वृक्षारोपण किया चुर्क रेंज के अगल-बगल गांव के प्रधान साथियों ने भी वृक्षारोपण किया इस दौरान चंद्र भूषण पांडे प्रांतीय अध्यक्ष किसान संघ, भोला चौरसिया अध्यापक, जीतू राम समाजसेवी ,मुन्ना सिंह समाजसेवी, विनोद कुमार समाजसेवी, अरविंद सिंह नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान सिलथरी रामकेश पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मंगल सिंह रामनारायण जैसल क्षेत्रीय वन अधिकारी चुर्क रेंज प्रेमचंद गुप्ता वन दरोगा चुर्क रेंज विनोद सिंह वन दरोगा चुर्क रेंज राजेंद्र प्रसाद शर्मा वन दरोगा चुर्क रेंज, रामकृष्ण मिश्रा वन दरोगा चुर्क रेंज राजेंद्र प्रसाद वन दरोगा विनीत सिंह एवं शमशाद वनरक्षक चुर्क रेंज शांति देवी एवं मीना देवी महिला कार्यकर्ता एवं समाज सेविका उपस्थित रहे

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment