अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पानी में डूबने से चालक की मौत

By:

On: Sunday, July 4, 2021 2:49 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:शाहगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत उचका गांव के समीप बेलन नदी मे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर गिर जाने के कारण चालक की पानी में डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर में खेत जोतने के लिए जलालुद्दीन पुत्र रहमान निवासी उम्र लगभग 50 वर्ष उचकाँ अपने खेत को जोतने बेलन नदी के किनारे जा रहे थे कि अचानक ट्रैक्टर पर नियंत्रण खो जाने के कारण गहरी नदी मे जा गिरे और मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते परिजनों मे कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुंच पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment