उमेश सागर संवादाता
शक्तिनगर। शक्तिनगर क्षेत्र में आज रविवार को कांशीराम की विचारधारा बहुजन हिताय बहुजन सुखाय को आगे बढाने के लिए आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंन्द्रशेखर आजाद के निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने बहुजन साइकिल यात्रा जाती तोडो समाज जोडो नारे के साथ निकाली गई। यात्रा की अगुवाई शौरभ मंडल अध्यक्ष मिर्जापुर ने किया। साइकिल यात्रा दुध्धि विधानसभा के शक्तिनगर पीडब्ल्यूडी मोड से होते हुए चिल्काडांड मार्केट मोती होटल निमियाटाड बस्ती बस स्टैंड से होकर पीडब्लूडी मोड पर समापन हुआ। कार्यक्रम की रुपरेखा जिलामहासचिव साहेब कुमार दुध्धि विधानसभा अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी पिंटू भारती विधानसभा महासचिव दीपक कुमार कुमार संगठन सचिव तारा भारती जिला सचिव व विधानसभा के सदस्यों ने सहयोग किया। रैली में जोनी राव विजय राव विकास कुमार दिलिप कुमार सुरज विवेक अमित दरोगा अभिषेक अविनाश अतुल आदित्य व अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

