घोरावल(पी डी)कोतवाली क्षेत्र के मूर्तियां ग्राम पंचायत के मरनी टोला में मगरमच्छ के हमले से घायल वृद्धा की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। जिला अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। उधर बंधी में मगरमच्छ की पुष्टि के बाद लोगों में भय बना हुआ है
मूर्तियां ग्राम पंचायत के मरनी टोला निवासी चमेलिया देवी (65) शुक्रवार की देर शाम शौच के लिए गांव में ही बंधी के किनारे गई थी। वहां अचानक बंधी से निकले मगरमच्छ ने वृद्धा पर हमला बोल दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वृद्धा के पुत्र कमलेश ने पानी में उतरकर महिला को किसी तरह मगरमच्छ के चंगुल से बाहर निकाला। वृद्धा को घोराचल सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

