सोनभद्र:चपकी गांव में जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में गाली गलौज के साथ लाठी डंडे चले, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर लिया है।
बुधराम व उसके परिवार के लोग शनिवार की सुबह खेत पर काम करने गये। इसी बीच उसके पट्टीदार बाबूराम व उनके परिवार के लोग पहुंच गये। दोनों पक्षों में गाली गलौज शुरू हो गया और इसी बीच लाठी डंडा भी चलना शुरू हो गया। मारपीट में प्रथम पक्ष से तीन लोगों बुधराम (52) पुत्र नान्हू, शिलवंती (45) पत्नी बुधराम तथा नीरा (13) पुत्री बुधराम को चोंटे आई। वहीं दूसरे पक्ष से दो लोगों सीता राम (24) पुत्र शिवशंकर तथा बाबूराम (34) पुत्र शिवशंकर को चोट लगी। गांव वालों ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को अलग-अलग किया। मौके पर पहुंची पीआरबी 112 ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों का एनसीआर दर्ज कर लिया गया है। सब इंस्पेकतर बताया कि दोनों पक्षों से लोगों को चोट लगी है। एनसीआर दर्ज कर जांच किया जा रहा है।

