आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बेटी की मौत,माँ की हालत गंभीर

By:

On: Saturday, July 3, 2021 3:33 PM

---Advertisement---

बीजपुर थाना क्षेत्र के जरहा ग्राम पंचायत में शनिवार को सायं लगभग 7 बजे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से माँ बेटी बुरी तरह झुलस गए।परिजनों द्वारा तत्काल 108 एम्बुलेंस से म्योरपुर सीएचसी लाया गया जहां सिमा कुमारी पुत्री सुमंगल (12) को चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया तथा सीता देवी पत्नी सुमंगल सिंह (26) की हालत गंभीर देखते हुए उसे चिकित्सक डॉ दिनेश कुमार चतुर्वेदी द्वारा जिला अस्पताल हेतु रिफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार शनिवार को शांय लगभग 7 बजे चमक गरज के साथ भारी बारिश हो रही थी कि माँ बेटी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गए।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment