(सत्य पाल सिंह)
म्योरपुर थानां के ग्राम पंचायत परनी में शनिवार की शाम लगभग साढे चार बजे खेत मे काम कर रहे 18 वर्षीय सुलीन गोंड़ पुत्र राम सिंह की मौके पर मौत हो गयी जिससे गांव कोहराह मच गया।थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि युवक घर से कुछ दूर खेत मे काम कर रहा था।इसी दौरान बिजली कड़कने के साथ बरसात होने लगी यह घर की तरफ जाने के लिए मुड़ा ही था कि आकाशीय बिजली के चपेट में आ गया।प्रधान की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

