एसडीएम और सीओ ने ओवरलोड वाहनों की देर रात की क्रॉस चेकिंग,हड़कम्प

By:

On: Saturday, July 3, 2021 2:21 PM

---Advertisement---

बीजपुर: एमपी से यूपी बीजपुर के रास्ते ओवरलोड बालू ट्रकों के संचालन की मिल रही शिकायत पर उप जिलाधिकारी दुद्धि रमेश कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धि रामाशीष यादव ने संयुक्त रूप से शुक्रवार की रात मूर्धवा से बीजपुर तक क्रॉस चेकिंग कर नकटू खनिज बैरियर सहित सिरसोती बैरियर तक खड़े और चल रहे वाहनों की क्रॉस चेकिंग की। इस दौरान अधिकारियों ने अस्थाई रूप से बनाये गए नकटू बीजपुर खनिज चेक पोस्ट पर ओवरलोड ट्रकों की जाँच करने वाले कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी कि अगर एक भी वाहन ओवरलोड पास हुए तो कड़ी करवाई की जाएगी। जाँच टीम मध्य देररात में ही अस्थाई खनिज चेक पोस्ट फरीपान, आसनडीह का भी दौरा कर ट्रकों से लगने वाले जगह जगह जाम की समीक्षा की। रात में अधिकारियों के आकस्मिक जाँच से ओवरलोड ट्रक चालकों में हड़कम्प मच गया ड्राइवर जहाँतहाँ ट्रक खड़ी कर फरार हो गए। अधिकारियों के जाने के बाद पुनः ओवरलोड वाहन निकलने में कामयाब हुए। इस दौरान उप जिलाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि बीजपुर से मूर्धवा तक कई जगह अधिक चढ़ाई और घुमाव होने के कारण गाड़ियां चढ़ नही पाती जिसके कारण जाम की स्थिति उतपन्न होती है। उन्हों ने कहा कि चढ़ाई को कम करने के लिए लोक निर्माण बिभाग से बात की जा रही है जिसमें कुछ समाधान निकलने की संभावना है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment