मामला बभनी थाना क्षेत्र के सवंरा गांव का।
बभनी। थाना क्षेत्र के सवंरा गांव में शुक्रवार की मध्यरात्रि में एक पिकअप अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर से टकराते हुए नीचे जा गिरी जिसमें चालक जवाहर उम्र 25 वर्ष व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए पिकअप अंबिकापुर से वाराणसी के लिए जा रही थी तभी अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी। जब इस संबंध में चिकित्सक डॉ.दिशा गुप्ता से संपर्क किया गया तो
उन्होंने बताया कि दोनों की स्थिति गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मालिक वाहिद अहमद निवासी अंबिकापुर ने बताया कि मेरी गाड़ी में चालक के अलावा कोई परिचालक नहीं था चालक अपनी मर्जी से किसी को बैठा लिया होगा मेरी गाड़ी अंबिकापुर से लिए खीरा लोड कर वाराणसी के लिए जा रहे थे।

