10 जुआरियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

By:

On: Saturday, July 3, 2021 12:59 AM

---Advertisement---

जुआरियो के पास से 15150 रुपया हुआ बरामद

म्योरपुर- थाना क्षेत्र के क़ुदरी गांव से सटे जंगल मे शुक्रवार को जुआ खेल रहे 10 जुआरियो को पुलिस ने पकड़ लिया।जुआरियो के पास से 15150 रुपया पुलिस ने बरामद भी किया।सभी जुआरियो को पुलिस ने जुआ सम्बन्धित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया है।थाना प्रभारी अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह क़ुदरी गावँ से सटे जंगल मे जुआरियो द्वारा जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी।सूचना पर पर मौके से 10 जुआरियो को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 15150 रुपया बरामद हुआ।सभी जुआरियो को सम्बन्धित धाराओं में चालान किया गया।उन्होंने कहा कि जुआरियो पर पुलिस निगाह लगाए हुए है।यदि कही भी जुआ खेलते कोई भी पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment