पिकनिक मनाने गये वाहन पर शरारती तत्वों ने फेंका पत्थर,बाल बाल बचे लोग

By:

On: Saturday, July 3, 2021 12:58 AM

---Advertisement---

-पत्थर से वाहन का शीशा हो गया है चकनाचूर

म्योरपुर(सत्य पाल सिंह)।रिहन्द डैम के तलहटी किनारे खन्ता एक रमणीय स्थान के रूप में चर्चित हो चुका है। प्रतिदिन आसपास दूर-दूर के सैलानियों का जमावड़ा लगा रहता है यहाँ अधिकारी कर्मचारी भी तलहटी के नजारे से लवरेज हो चुके हैं।स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पड़री टोला खन्ता पिकनिक स्पॉट से बीते गुरुवार की सांय लगभग 6 बजे म्योरपुर निवासी फैमली बच्चों के साथ अपने वाहन से लौट रहे थे कि खन्ता में ही कुछ दूर स्थित चलते वाहन पर शरारती किस्म के लोगों अचानक पत्थर फेंकने लगे जिससे शीशा चकनाचूर होने गया है।वाहन रुकते ही अज्ञात शरारती तत्व रोड के बगल से भाग निकले।घटना की खबर मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पहुंचकर जांच में जुट गई।थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शरारती तत्वों का चिन्हित कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।लोगों की चर्चा को माने तो कुछ दिनों पूर्व पिकनिक मनाने गए ।म्योरपुर निवासी कुछ लोगो का वहाँ के शरारती तत्वों ने लकड़ी व बोल्डर सड़क पर रखकर रास्ता रोक कर भाग गए थे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment