मारकुंडी पुरानी घाटी में अनियंत्रित ट्रक पलटी चालक खलासी सुरक्षित

By:

On: Friday, July 2, 2021 3:32 PM

---Advertisement---

(सरफुद्दीन संवाददाता सलखन)

सलखन सोनभद्र चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी पुरानी घाटी में चीनी लोड ट्रक घाटी उतरते समय ब्रेक फेल हो जाने के कारण शुक्रवार सायं 3,30के लगभग अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें चालक और खलासी को हल्की फुल्की चोट के साथ सुरक्षित बच गए।

प्राप्त समाचार के अनुसार ट्रक संख्या यूपी 42एटी,9536 फैजाबाद से चीनी लोड कर अनपरा जा रहा था कि मारकुंडी पुरानी घाटी उतरते समय वाहन का ब्रेक फेल हो गया जिससे पत्थर से टकराते हुए दुसरे मोड़ पर पलट गई। जिसकी जानकारी पुलिस को होते ही मौके पर चोपन थानाध्यक्ष नवीन तिवारी एवं पुलिस चौकी प्रभारी सतीश चन्द्र सिंह अपने दल-बल के साथ पहुंच कर वाहन में फंसे चालक अमन पुत्र केशव निवासी सराय चैमन थाना पुरक नन्दगंज जनपद अयोध्या व खलासी मोहम्मद आसिफ दोनों को सुरक्षित निकाल कर सरकारी एंम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय भेज दिया। इसके पश्चात यातायात सुचारु रूप से चालु करा दिया गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment