दुद्धी( रवि सिंह)सोनभद्र| स्थानीय क़स्बे के वार्ड नं 9 में भूमि विवाद में कुछ लोगों ने माँ बेटी को पिट दिया जिससे दोनों गंभीर रूप घायल हो गए ,सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया तथा अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है |प्राप्त जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय रंजू देवी पत्नी पवन कुमार व 17 वर्षीय रूपांशी पुत्री पवन निवासी वार्ड नं 9 अपने हिस्से की जमीन पर घर बना रहे थे कि इतने में मौके पर पहुँचे आधा दर्जन पट्टीदारों ने माँ बेटी को लाठी डंडे था रॉड से पिट दिया जिससे वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए|
भूमि विवाद में पट्टीदारों ने माँ बेटी को पिटा,अस्पताल में भर्ती
---Advertisement---

