नेवारी गांव से एक दिन पूर्व लापता था व्यक्ति
कुएं में मिला शव
(विनय सिंह चंदेल)
पंन्नुगंज थाना छेत्र के नेवारी गाँव के शम्भू पुत्र रामदुलारे उम्र 45 वर्ष का शव गुरुवार की दोपहर में कुदर गांव के एक कुएं में मिला। मृतक शुक्रवार शाम से घर से गायब था। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर सामान्य कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।
पंन्नुगंज थाना प्रभारी अभिनव कुमार वर्मा ने बताया कि गुरुवार की दोपहर में कुदर गांव के एक कुएं से शम्भू पुत्र रामदुलारे उम्र 45 वर्ष का शव मिला है। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर सामान्य कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतू जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जाँच की जा रही है।

