तालाब मे डूबने से बालक की मौत

By:

On: Wednesday, June 30, 2021 1:23 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:चोपन थाना अंतर्गत मंगलवार को ग्रामपंचायत के टोला धवाईडण्डी में बालक के तालाब मे डूबने से मौत हो गई ग्राम पंचायत कोटा के धवाईडण्डी में नितेश 4 वर्ष पुत्र ओम प्रकाश मंगलवार को 3 बजे से घर से गायब था । जिसे परिजनों ने खोज बिन करना शुरू कर दिया। शायं लगभग 5 बजे के करीब घर ले लगभग 100 मीटर की दूरी पर अचानक तालाब के किनारे बच्चे के चड्ढी पड़ी दिखाई देने से परिजन तालाब में खोजना शुरु कर दिए। कुछ देर बाद बच्चे का शव तालाब से निकाला जा सका। ग्रामीणों ने तत्काल ग्राम प्रधान को सुचाना दिए परंतु ग्राम प्रधान द्वारा बुधवार को सुबह चोपन थाने को सुचाना दी गईं। सूचना के बाद मौके पर पहुंच पुलिस अगली कार्यवाही में जुटी।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment