पांच माह की दूधमहि बच्ची को रोडवेज बस में छोड़कर महिला फरार

By:

On: Wednesday, June 30, 2021 5:21 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:(उमेश सिंह/उमेश सागर)अनपरा में नवजात को श्मशान घाट पर लावारिस छोड़े जाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि ममता की एक और दुखद तस्वीर सामने आई है। पांच माह की बच्ची को रोडवेज बस में छोड़कर एक महिला फरार हो गई। अनजान दंपती ने बच्ची को रात भर अपने पास रखा। बाद में चाइल्ड लाइन की टीम बच्ची को अपने साथ ले गई। हालांकि दंपती बच्ची को गोद लेने को इच्छुक है।

वाराणसी से सोनभद्र आ रही बस में एक महिला सोमवार को पांच माह की बच्ची के साथ यात्रा कर रही थी। मिर्जापुर के अदलहाट बाजार में बस रुकने पर वह बगल की सीट पर यात्रा कर रही महिला ने अदलहाट के गांव गौरही निवासी सविता पत्नी विंदेश्वर को बच्ची यह कहते हुए दिया कि वह शौच के लिए जा रही है। आएगी तो बच्ची को ले लेगी। काफी इंतजार के बाद भी महिला नहीं लौटी तो पास में ही घर होने के बाद सविता बच्ची को लेकर बस से उतर गई। सविता ने बच्ची को गांव की रहने वाली पूजा पटेल पत्नी रवि को दे दिया। रात भर दंपती ने अपने पास रखा। पूजा बच्ची को गोद लेने की इच्छा जताते हुए उसे लेकर अदलहाट थाने पहुंची लेकिन वहां पुलिस ने बच्ची को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया। पूजा का कहना है कि उसके पास दस साल का पुत्र है। इस नाते वह इस बच्ची को गोद लेना चाहती है। वह बच्ची को गोद लेने के लिए सारी प्रक्रिया अपनाने को राजी है। चाइल्ड लाइन केयर की टीम के मुताबिक बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद सोनभद्र स्थित शिशु बाल गृह को सुपुर्द करेंगे। इस संबंध में जिला प्रोबेशन अधिकारी अमरेंद्र पौत्स्यायन का कहना है कि गोद लेने की प्रक्रिया लंबी है। ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले दंपती को न्यायालय के माध्यम से ही बच्चे को गोद दिया जाता है। दंपती को भी इस प्रक्रिया को अपनाना होगा।

Crime जासूस न्यूज़

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment