नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर जाना क्षेत्र का हाल

By:

On: Sunday, June 27, 2021 1:27 PM

---Advertisement---

(सत्य पाल सिंह)

म्योरपुर।रविवार को म्योरपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों संग बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं का हाल जाना।बैठक में क्षेत्र के के तमाम प्रधान शामिल हुए।रविवार को म्योरपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष अश्वनि कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों संग एक बैठक की गई जिसमें क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा हुई।बैठक में थानाध्यक्ष ने कहा कि गांवों में बरसात के मौसम में अक्सर जमीनी विवाद होते रहते हैं।ऐसे ही विवादों को सुलझाने के लिए आप सभी निष्पक्ष होकर पुलिस का साथ दें।थानाध्यक्ष ने अवैध शराब बनाने व बेचने वालों को कड़ी चेतावनी देते अपना धंधा बंद कर लेने की बात कही।कोविड वैक्सीनेसन पर थानाध्यक्ष ने ग्राम प्रधानों को आगे आने की बात कहते हुए कहा कि आप सभी गांवो मे कोविड टीकाकरण पर फैले भ्रम को दूर कर ग्रामीणों को अधिक से अधिक संख्या में कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए प्रोत्साहित करें।इस मौके पर म्योरपुर प्रधान संघ अध्यक्ष प्रेमचंद यादव,म्योरपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश जायसवाल, रामनरेश जायसवाल, दिनेश जायसवाल, संतराम गुप्ता, रामदयाल प्रजापति,अयोध्या यादव सहित तमाम प्रधान मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment