आकाशीय बिजली से अठ्ठारह वर्षीय युवक की मौके पर मौत,एक युवक घायल

By:

On: Sunday, June 27, 2021 12:32 PM

---Advertisement---

मामला बभनी थाना क्षेत्र के डूभा गांव का

बभनी।थाना क्षेत्र के डूभा गांव में दोपहर करीब दो बजे आकाशीय बिजली से एक अठारह वर्षीय युवक की मौत व एक घायल होने की सूचना मिली है।जानकारी के अनुसार राम प्रसाद पुत्र रमेश निवासी ग्राम करहिया थाना म्योरपुर का रहने वाला था।वह यहां अपने फुफा के घर आया था।दोपहर में घर के पास बने कुए के पास वह और बुद्धिनाराण पुत्र हरिप्रसाद उम्र सोलह वर्ष निवासी डूभा खड़े थे।तभी हल्की बारिश के साथ तेज बिजली गिरी।बिजली के चपेट दोनों आ गये।चपेट में आने से रामप्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई।तथा बुद्धिनाराण घायल हो गया।ग्रामीणों ने पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दिया।मौके पर पहले पहंची एम्बुलेंस से दोनों को बभनी सीएचसी ले गये।जहां रामप्रसाद को डाक्टरों ने मौत बताया।वहीं घायल बुद्धिनाराण का इलाज सीएचसी बभनी हो रहा है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment